दुनिया की 7 सबसे प्राचीन भाषाएँ

दुनिया में कुल भाषाओं की संख्या लगभग 6807 है, इनमें से 90 फीसदी भाषाओं को बोलने वालों की संख्या 1 लाख से भी कम है. लगभग 200 से 150 भाषाएं ऐसी हैं जिनको 10 लाख से अधिक लोग बोलते हैं. लगभग 357 भाषाएं ऐसी हैं जिनको मात्र 50 लोग ही बोलते हैं.लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व की सबसे प्राचीन भाषा कौन-सी है? यदि नही  तो इस लेख को पढ़ने के बाद जान जाएंगे कि विश्व की सबसे प्राचीन भाषा कौन-सी है.

विश्व की 10 सबसे प्राचीन भाषाएँ

1. संस्कृत

SANSKRIT LANGUAGE
संस्कृत भाषा 

संस्कृत भाषा को देवभाषा कहा जाता है. संस्कृत भाषा से तमाम यूरोपीय भाषाएं प्रेरित लगती हैं. दुनिया भर में फैले तमाम विश्विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान संस्कृत को सबसे प्राचीन भाषा मानते हैं. संस्कृत भाषा ईसा से 5000 साल पहले से बोली जाती है. संस्कृत आज भी भारत की राजभाषा है. हिन्दू धर्म में संपन्न होने वाले सभी शुभ कार्यों में संस्कृत भाषा का प्रयोग  किया जाता है.

2. लैटिन

LATIN LANGUAGE
लैटिन भाषा 

लैटिन प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी. वर्तमान समय में यह रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी की राजभाषा है.इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई, पुर्तगाली और वर्तमान समय की सबसे लोकप्रिय भाषा अंग्रेजी का उद्म हुआ है. यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लैटिन भाषा लगभग सारे यूरोप की अंतरराष्ट्रीय भाषा थी.

3. तमिल

TAMIL LANGUAGE
तमिल भाषा 

तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है और यह द्रविड़ परिवार की सबसे प्राचीन भाषा है. करीब 5000 साल पहले भी इस भाषा की उपस्थिति थी. वर्तमान में तमिल भाषा बोलने वालों की संख्या लगभग 7.7 करोड़ है. यह भाषा भारत, श्रीलंका, सिंगापुर तथा मलेशिया में बोली जाती है

4. हिब्रू

HEBREW LANGUAGE
हिब्रू भाषा 

 हिब्रू भाषा लगभग 3000 साल पुरानी है. वर्तमान समय में यह इजरायल की राजभाषा है, यहूदी समुदाय ‘पवित्र भाषा’ मानता है और बाइबिल का पुराना नियम इसी में लिखा गया था. हिब्रू भाषा इब्रानी लिपि में लिखी जाती है, जो दायें से बायें पढ़ी और लिखी जाती है. पश्चिम के विश्वविद्यालयों में आजकल इब्रानी का अध्ययन अपेक्षाकृत काफी लोकप्रिय है.

5. इजिप्टियन

EGYPTIAN LANGUAGE
EGYPTIAN 

इजिप्टियन भाषा मिस्र की सबसे पुरानी ज्ञात भाषा है. यह भाषा एफ्रो-एशियाई परिवार से है. यह भाषा ईसा से 2600-2000 साल पुरानी है. अभी भी यह भाषा अपने स्वरूप को जीवित बनाए हुए है.

6. ग्रीक

GREEK LANGUAGE
ग्रीक भाषा 

ग्रीक भाषा यूरोप की सबसे पुरानी भाषा है, जो ईसा से 1450 साल पहले से बोली जाती है. मौजूदा समय में ग्रीक भाषा ग्रीस, अल्बानिया और साइप्रस में बोली जाती है. लगभग 13 मिलियन लोग आज भी ग्रीक भाषा बोलते हैं.

7. चीनी भाषा

CHINA LANGUAGE
चीनी भाषा 

चीनी भाषा संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है. मानकीकृत चीनी भाषा असल में एक "मन्दारिन" नामक भाषा है. यह भाषा ईसा के आगमन से भी 1200 साल पुरानी है. मौजूदा समय में लगभग 1.2 बिलियन लोग चीनी भाषा बोलते हैं
SHARE

Amit Sharma

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

मजदूरी के दलदल में ख़त्म होता बचपन (Child Labour )

बचपन हमारे जीवन का वो हसीन पहलू जो इंसानी जिंदगी के  सफर का सबसे खूबसूरत समय है यह वो समय होता है जब हमे न किसी बात की चिंता रहती है और न ह...